औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल घोषित, मेधावी व नियमित छात्रों को किया गया सम्मानित फोटो- 2 अप्रैल एयूआर 11 कैप्शन: हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करते छात्र-छात्राएं व आचार्य नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर भवानोंखाप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को हवन-पूजन के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। गायत्री परिवार से आए अतिथियों का परिचय उमाशंकर पाण्डेय ने कराया। परीक्षा प्रमुख अमरजीत कुमार सिंह ने सत्र 2025-26 का परीक्षाफल घोषित किया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में वेद प्रकाश सोनी, दिव्यांशु कुमार, बादल कुमार, अनुष्का कुमारी, रोशन कुमार, गोपी गोविंद, पीहू कुमारी, आदित्य सिंह, ऋषभ तिवारी, अंकुश कुमार, ऋषु कुमार, दर्शिता कुमुद, सोनी कुमारी, कृष राज, सुरभि कुमारी, आनंद ...