शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- तिलहर, संवाददाता। मानव जीवन कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा नए कार्यालय का भूमि पूजन विधि-विधान से किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। रविवार को समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा पप्पू के द्वारा हवन पूजन कर कन्या भोज कराया गया। इसके बाद भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में समिति के प्रबंधक अरविंद गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ चंद्रकांता त्रिवेदी, आसाराम साहू, राजेंद्र सिंह यादव, बाबूराम हिंदू, अनुज मिश्रा, दासीराम आर्य, राजेश शर्मा, गजेंद्र, मीना शर्मा, माया देवी, गायत्री श्रीवास्तव, मीनू, संगीता, मोनिका रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...