पीलीभीत, अप्रैल 4 -- जहानाबाद। हनुमान जन्मोत्सव पर बाजार कटरा में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। उसके उपरांत देर रात तक वृंदावन से आए पुजारी मिश्री ने भक्ति गीतों से लोगों का मन मोह लिया। हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ का भी आयोजन किया गया। उपरांत खिचड़ी भोज कराया गया। इस अवसर पर भगवान हनुमान का स्वरूप बने बालक की भक्त जनों ने आरती उतारी। देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता, अमित रस्तोगी, अनुराग सक्सेना, विकास गुप्ता, अरुण चौरसिया, पंकज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...