हवन-पूजन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित श्री श्यामाश्याम मंदिर में 1 मई से चल रही श्रीमद्भागवत कथा रविवार को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई। कथा व्यास पं. गंगोत्री तिवारी मृदुल के सानिध्य में सात दिनों तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन पं. हंसराज भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। हवन के पश्चात आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर सेवा समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पं. जगमोहन भारद्वाज, हरीश गोयल, ललित अग्रवाल और मनोज अग्रवाल सहित समस्त सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- कथा के बाद हुए भंडारे का लिया प्रसाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.