सीवान, मार्च 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पचरुखी प्रखंड के उखई टोला चपरैठी स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शनिवार को हवन, पूजन और पूर्णहुति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास मनाया। इससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रंगों में सराबोर नजर आया। यज्ञाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि इस महायज्ञ का सफल संचालन द्वारिका से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री श्री शास्त्री जी महाराज के प्रवचन और वाराणसी के यज्ञाचार्य ऋषीकेश पांडेय के सानिध्य में संपन्न हुआ। यह महायज्ञ विशेष रूप से नवनिर्मित देवी मंदिर में माता दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के निमित्त आयोजित किया गया था। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.