हजारीबाग, दिसम्बर 23 -- बरही प्रतिनिधि। हवन पूजन और पर्यावरण संरक्षण के साथ विधायक मनोज कुमार यादव ने अपना जन्मदिन मनाया। सुबह से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने क्षेत्र से लोग आते रहे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ आहुतियों के साथ विधायक के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। हवन-पूजन के बाद विधायक मनोज कुमार यादव ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनका कर्तव्य है। सेवा और संवेदना से ही समाज को मजबूत किया जा सकता है। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। जन्मदिन के मौके पर विधायक आवास में उन्होंने फलदार पौधे लगाए। कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.