आजमगढ़, मई 28 -- तहबरपुर, आजमगढ़। क्षेत्र के सराय सागर (सरया) गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन हवन पूजन एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों एवं जयकारों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।तहबरपुर विकास खंड के सराय सागर (सरया) गांव में श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज के सानिध्य में 18 मई से नौ दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन चल रहा था। श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज ने कहा कि यदि विश्व में अमन-चैन सुख शांति कायम करना है, मानवता को बचाना हैं, तो सबसे पहले हमें अपने आप को समझना होगा। यह भी पढ़ें- शतचण्डी महायज्ञ का समापन, भंडारे का आयोजन मानवता के बिना मानव जीवन अधूरा है। मानवता विहीन जीवन उसर बंजर की तरफ हो जाएगा। प्रेम की पृष्ठभूमि में ही करुणा के फूल खि...