भभुआ, अप्रैल 7 -- साइंस ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर आदित्य व अनुज को सम्मान मंत्रोच्चार के बीच चयनित व अन्य छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कुदरा के पुसौली में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों ने मिलकर आहुति दी, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक, सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना। इसका उद्देश्य सत्र की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करना, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करना है। प्राचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, अनुशासन और संस्कारों का विकास भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नए सत्र क...