उरई, अप्रैल 27 -- जालौन। संवाददाता हनुमंत साधना धाम पर 23वां वार्षि सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बंबा रोड पर छठी माता मंदिर के पास स्थित हनुमंत साधना धाम पर 23वां वार्षिक सवामनी भोज व हवनोत्सव कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन किया गया। हवन से पहले अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पुजारी रमेशचंद्र महाराज एवं भार्या सुशीला देवी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद सोमवार को विधि विधान से हवन कुंड में आहूतियां दिलाई गई। विश्व में मंगल व कल्याण की कामना की गई। हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद को चखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...