हवन के उपरांत महायज्ञ का हुआ समापन, गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन
कटिहार, जून 22 -- मनिहारी नि स मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के आवास पर 48 घंटे का आयोजित महायज्ञ, हवन के उपरांत समाप्त हो गया। महायज्ञ में हरेराम हरे कृष्णा के धुन पर पूरा माहौल भक्ति भाव में विभोर हो गया था। सोमवार को महायज्ञ में स्थापित भगवान की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया। मुख्य पार्षद ने बताया कि मनिहारी नगर तथा जिले में शांति भाईचारे स्थापित रखने के लिए महायज्ञ में भगवान से मन्नत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज का क्लेश मिट जाता है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, सहदेव यादव, पंकज यादव, गगन मौआर ,सरोज यादव आदि लोग विसर्जन मे शामिल थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.