सहारनपुर, अप्रैल 2 -- दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन में संस्थान का स्थापना दिवस कॉलेज परिसर में विधिवत हवन कर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। दरअसल संस्थान का स्थापना दिवस हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मनाया जाता है। गुरुवार को आयोजित हवन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उज्ज्वल भविष्य तथा संस्थान की उन्नति के लिए आहुतियां अर्पित कीं। प्राचार्य डॉ. काशीराम शर्मा ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन संस्थान के मूल्यों, परंपराओं और निरंतर प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक वात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.