रुडकी, मार्च 3 -- रुड़की। पंचायती धर्मशाला के प्रांगण में श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा की ओर से मंगलवार को हवन-यज्ञ किया गया। आचार्य सचिन के सानिध्य में अनुज शर्मा और रोहित शर्मा ने पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन कराया। सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हवन की पवित्र अग्नि समाज के कष्टों का नाश करे और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाए, यही कामना है। मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आंतरिक नकारात्मकता को त्यागने और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाने का अवसर है। कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने कहा कि परोपकार और सेवा ही धर्म का मूल आधार है तथा सभा सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। इस मौके पर उप मंत्री नवीन अग्रवाल, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हि...