मुरादाबाद, फरवरी 17 -- हिंदू संस्कार केंद्र लक्ष्मी नगर पीतल बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही शिव महापुराण को मंगलवार को हवन एवं भंडारे के साथ विश्राम दिया गया। अंतिम दिन कथा व्यास महेंद्र शास्त्री ने कहा द्वादश ज्योतिर्लिंगों का काफी महत्व है। जो व्यक्ति प्रात: उठकर तीनों संध्याओं में भगवान शिव का जप करता है उसके सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। जो कामना की जाती है वह भी पूरी हो जाता है। इसके बाद हवन किया गया और भोग लगाकर भंडारा किया गया। व्यवस्था में श्याम कृष्ण रस्तोगी, विनोद शर्मा, शिव कुमार, रविंद्र, डा. संजीव, जगदीश, गणेश, मनोज, चंद्र पाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...