मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- मुरादाबाद। सर्व प्रयास रसोई ट्रस्ट की च्वाइस बैंक्वट हाल में चल रही राम कथा को मंगलवार को हवन एवं भंडारे के साथ विश्राम दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने कथा व्यास व्योम त्रिपाठी सहित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में सुनील शर्मा, हृदयेश सिंह, सुधांशु कौशिक, विवेक पांडेय, दीपक गुप्ता, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, शालिनी शर्मा, गीता शर्मा, सुप्रीत सिंह, जूही माथुर,जूही शर्मा, छाया गुप्ता, अंजू पांडेय, शिखा शर्मा, बीना सिंह, सीमा गुप्ता, सोनिया अरोड़ा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...