हवनपुरा फीडर में आज 10 बजे से शाम 6 बजे तक कटेगी बिजली
बिहारशरीफ, जून 2 -- रहुई, निज संवाददाता। हवनपुरा फीडर में बुधवार को मेंटेनेंस का काम होगा। इस वजह से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक, आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे हवनपुरा समेत आसपास के कई गांवों में बिजली कटी रहेगी। जेई विशाल आर्यन ने लोगों से सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की अपील की है। मेंटनेंस के बाद सप्लाई सुचारू ओर बेहतर वोल्टेज के साथ की जाएगी। समय से पहले काम पूरा हुआ तो बिजली पहले ही बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ता किसी भी जानकारी के लिए स्थानीय बिजली विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। (रहुई से रंजीत कुमार) यह भी पढ़ें- आज आर्यनगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती होगी यह भी पढ़ें- आज रिकंडक्टरिंग का होगा काम, तीन घंटे नहीं मिलेगी बिजर्ली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.