मुरादाबाद, मई 11 -- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा ने शहर क्षेत्र में भक्ति की धारा बहा दी। सोमवार की सुबह अनुष्ठान के पहले चरण में हवन हुआ। शोभा यात्रा के बाद जलाभिषेक में जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए। पंचायत भवन परिसर में सोमनाथ मंदिर की सामग्री से मंत्रोच्चार, कलश पूजा, शिव अर्चना के साथ हवन किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल, सदर विधायक की पत्नी अल्पना गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं। आकांक्षा विद्यापीठ की छात्राओं ने शिव स्तुति प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिसर में सोमनाथ मंदिर की रंगोली बनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता गुरबिंदर सिंह, राजकीय शिक्षक बबीता मेहरोत्रा ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। यह भी पढ़ें- हवन के साथ विरासत के 75 साल पूरे होने पर कार्यक्रम शुरू कलश यात्रा पं...