बुलंदशहर, मई 25 -- अनूपशहर। श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां डलवा कर विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की कामना की। विशाल भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के बाबा मस्तराम आश्रम पर महंत तेजेंद्र गिरी जी महाराज के नेतृत्व में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन आचार्य विपिन ने वैदिक रीति रिवाज से हवन संपन्न कराया। गाजियाबाद के नर्मदेश्वर धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य दयाराम मिश्र ने कथा में श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताते हुए लोगों से भक्ति व सत्कर्म के मार्ग पर जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने हवन यज्ञ से होने वाले लाभ के बारे में बताया कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल की प्राप्ति होती है जिस व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है और सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज...