ललितपुर, अप्रैल 7 -- ललितपुर। सर्व ब्राह्मण महामण्डल जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम और धार्मिक आयोजनों के बीच मनाई जाएगी। इस संबंध में इलाईट चौराहे स्थित भगवान परशुराम भवन में पंडित अशोक कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान रूपरेखा तय की गयी। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पूजन पाठ होंगे। 20 अप्रैल सोमवार को सुबह 8.30 बजे भगवान परशुराम जी का पूजन, अभिषेक, हवन आदि होगा। फिर दोपहर 12 बजे से परशुराम के व्यक्तिव और जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक में पं. आदित्य नारायण बबेले, प्रदीप चौबे, उमाशंकर बिदुआ, भगवत नारायण वाजपेयी, कमलापति रिछारिया, विलास पटैरिया, संतोष चौबे, आनंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.