नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Har chhath 2026 Time Hal chhath pooja : हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी का व्रत रखा जाता है। हल षष्ठी व्रत को हर छठ, हल छठ, ललही छठ, चंदन छठ, कमर छठ व खमर छठ जैसे नामों से भी जाना जाता है, जो श्री कृष्ण के बड़े भाई श्री बलराम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल षष्ठी तिथि का प्रारंभ दो सितंबर की सुबह 06:12 बजे से होगा। षष्ठी तिथि का समापन तीन सितंबर की सुबह 04:25 बजे पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, हल षष्ठी यानी हरछठ का पर्व दो सितंबर को मनाया जाएगा। हलषष्ठी का व्रत संतान की इच्छा व लंबी आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। हल षष्ठी व्रत में कुछ चीजों का सेवन नहीं किया जाता है। इस दिन अनाज का सेवन वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं हल षष्ठी व्रत के शुभ मुहूर्त, नियम- क्या खाएं, क्या ...