हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सुबह नौ बजे से मिनी स्टेडियम में 'अस्मिता खेलो इंडिया' के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेरा युवा भारत नैनीताल की ओर से खेलो इंडिया के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम के तहत बालिकाओं और महिलाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक में कराई जाएंगी, ताकि विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए फन जुम्बा सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित शारीरिक गतिविधियों के ...