पिथौरागढ़, मार्च 7 -- मुनस्यारी। हल्द्वानी-मुनस्यारी के बीच एक दिन के अंतराल के बाद फिर से हेली सेवा सुचारू हो गई है। शनिवार सुबह रोज की तरह हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर यहां पहुंचा। कुछ देर बाद हेलीपैड में इंतजार कर रहे यात्री हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी को रवाना हुए। बता दें कि बीते रोज विजिबिलिटी के कारण इस रुट पर हेली सेवा बाधित रही।इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...