हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- मुख्य आजार के अलावा कालाढूंगी, बरेली-रामपुर रोड में फजीहत सड़क किनारे खड़े आड़े-तिरछे वाहनों ने जगह-जगह लगाया जामहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आई। सुबह से ही शहर के मुख्य चौराहों और संपर्क मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव रहा, जिससे दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। हालात इतने बदतर हो गए कि मुख्य सड़कों पर फंसे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों ने गलियों का रुख किया, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली।बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब मुखानी चौराहे से लेकर पीलीकोठी चौराहे तक का पूरा क्षेत्र जाम की चपेट में आ गया। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि पीक आवर्स के दौरान यातायात पुलिस के इंतजाम नाकाफ...