हल्द्वानी शहर के पंपों में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: वाजपेयी
हल्द्वानी, मई 15 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को हल्द्वानी के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई।सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी ने बताया कि नैनीताल जिले में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं। सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रशासन लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम समेत सभी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है, ताकि ईंधन आपूर्ति सुचारू बनी रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सारे पंपों में डीजल और पेट्रोल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.