हल्द्वानी, अगस्त 17 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में लंबे समय से फैकल्टी की कमी झेल रहे प्रशासन, छात्रों और मरीजों के लिए फिर से परेशान करने वाली खबर है। चार वर्षों से अधिक समय से यहां तैनात नियमित एसोसिएट प्रोफेसरों के पदोन्नति (प्रमोशन) के बाद रुद्रपुर और पिथौरागढ़ तबादले की चर्चाएं तेज हो गई हैं। यदि ये तबादले होते हैं, तो इससे न केवल एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा, बल्कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों की मुश्किलें भी दोगुनी हो जाएंगी। गौरतलब है कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज पहले से ही संकाय सदस्यों के भारी संकट से जूझ रहा है और यहां 50 प्रतिशत से अधिक फैकल्टी के पद खाली पड़े हैं। बीते 30 जून को ही कॉलेज से 13 प्रोफेसरों सहित 15 डॉक्टरों का तबादला पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा किया जा चुका है।

मान्यता दिलाने को हो रही कव...