हल्द्वानी, अगस्त 7 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के 14वें प्राचार्य के रूप में डॉ. अजय आर्य ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। शासन स्तर पर हुए फेरबदल के तहत डॉ. आर्य को चिकित्सा निदेशक (उत्तराखंड) के पद से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद कार्यभार संभालने के बाद डॉ. आर्य ने एसटीएच का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, रोगी उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी संस्थान बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्रा...