हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में महिला के गहने झपटने के मामले में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र और पैरामेडिकल छात्रा की गिरफ्तारी से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र 22 फरवरी से बिना वार्डन को सूचना दिए हॉस्टल से लापता था। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी आठ हॉस्टलों से गैरहाजिर छात्रों का ब्योरा तलब कर जांच शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ पुलिस ने मुनस्यारी के बंगापानी क्षेत्र में 38 वर्षीय ममता देवी के गहने झपटकर भागने के आरोप में दिल्ली निवासी 25 वर्षीय सन्नी सिंह और पिथौरागढ़ निवासी 23 वर्षीय हिमानी बोरा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि सन्नी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र और हिमानी डीएमआरआईटी (रेडियो टेक...