हल्द्वानी, अगस्त 1 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालिकाओं की दक्षता बैटरी टेस्ट और बीएमआई परीक्षण आयोजित किया गया। इसमें 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने किया। जिले के आठ विकासखंडों, एक नगर निगम और पांच नगरपालिकाओं से 414 बालिकाओं का चयन किया गया था। जिनमें से 369 बालिकाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षण और बीएमआई जांच में भाग लिया। बालिकाओं ने 600 मीटर दौड़ और 30 मीटर फ्लाइंग रन, ब्रॉड जंप और शटल रन, रीच एंड बेंड, मेडिसिन बॉल थ्रो, बॉडी मास इंडेक्स परीक्षण आदि टेस्ट दिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पांच को होगा खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि...