हल्द्वानी, जनवरी 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 29 जनवरी से 4 फरवरी तक शिव कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को संस्थान ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की रूपरेखा साझा की। नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के स्वामी उमेशानन्द ने बताया कि कथा से पूर्व 28 जनवरी को नगर के मुख्य मार्गों से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर एक से सायं चार बजे तक होगी। आयोजन की मुख्य विशेषता कथावाचक डॉ. सर्वेश्वर (पीएचडी, आईआईटी दिल्ली) का संबोधन होगा। वे भगवान शिव के जीवन दर्शन और शिव तत्व की वैज्ञानिक व व्यावहारिक व्याख्या प्रस्तुत करेंगे। स्...