हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड सीनियर स्टेट स्विमिंग ट्रायल्स का आयोजन 24 मई को गौलापार स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 79वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 21 जून 2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में होगा। चयन प्रक्रिया उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहक शारदा और मानद सचिव अमित मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष निर्धारित की गई है। वर्ष 2013 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रत्येक तैराक अधिकतम पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा। प्रतिभागिय...