हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कश्यप महासभा ने रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में महर्षि कश्यप की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र कश्यप ने की। पूर्व दर्जाधारी प्रकाश हरबोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। समाज को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने आपसी सहयोग, सेवा और सद्भावना की भावना को अपनाने का आह्वान किया। महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ललित जोशी, धर्मपाल कश्यप, किशोरी लाल, रामप्रसाद कश्यप, हरीराम कश्यप और अशोक कश्यप आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.