हल्द्वानी, मई 15 -- पूनम मौर्या, हल्द्वानी। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हल्द्वानी के सर्राफा बाजार में बड़ा असर देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से बाजार में खरीदारी लगभग ठप हो गई है, जिसका सीधा असर ज्वेलर्स और आभूषण कारीगरों पर पड़ रहा है। वर्तमान में सोने का भाव करीब 1.66 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- पुराने सोने पर जोर, आर्टिफिशियल आभूषणों की मांग बढ़ेगीसोने पर आयात शुल्क में वृद्धि कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक राजीव वर्मा ने बताया कि पहले सोने पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर अब 15 प्रतिशत कर दिया गया है। शुल्क बढ़ने के बाद सोने के दामों में भारी उछाल आया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से उनके शोरूम में ग्राहको...