हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधानसभा के बजट सत्र में हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का सोमवार को हल्द्वानी में स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान व गोल्डन कार्ड योजनाओं की खामियां, गैस की किल्लत, खिलाड़ियों व युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को विधायक सुमित ने प्रमुखता से उठाकर एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाई है। विधायक सुमित ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एनबी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजे...