हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल का असर अब हल्द्वानी और आसपास की प्रमुख विकास परियोजनाओं पर साफ दिखने लगा है। हड़ताल के दसवें दिन बुधवार को जल संस्थान, जल निगम और यूयूएसडी समेत 24 विभागों के इंजीनियर भी आंदोलन में शामिल हो गए। इसके चलते हल्द्वानी में प्रस्तावित रिंग रोड सर्वे की टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। वहीं,सड़क, नहर कवरिंग और पुल निर्माण जैसे कार्य थमने लगे हैं, वहीं जमरानी बांध, बलियानाला और पेयजल योजनाओं की प्रगति पर भी हड़ताल का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। पेश है आपके प्रिय समाचार पत्र की हिन्दुस्तान की पड़ताल करती एक रिपोर्ट ।जमरानी बांघ परियोजना : 32 इंजीनियर हड़ताल पर गएकरीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुप्रतीक्षित जमरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.