हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी नगर ने वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को पथ संचलन किया। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर से रेडियेन्ट हॉस्पिटल, संघ कार्यालय मुखानी होते हुए कालूसांई मंदिर तक और वापस मंच तक भव्य पथ संचलन निकाला। इससे पूर्व सहप्रांत प्रचारक चन्द्रशेखर ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्षारंभ और वसंतोत्सव का प्रतीक है। यह दिन महाराज विक्रमादित्य के शकों पर विजय और विक्रमी संवत की शुरुआत, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और महाराज युधिष्ठिर के राज्याभिषेक का भी प्रतीक है। प्रकृति का संधिकाल, नया जीवन और ऊर्जा का प्रतीक इस दिन को भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण बनाता है।चन्द्रशेखर ने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की दूरदृष्टि और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए कहा कि संघ ने भार...