रुद्रपुर, अगस्त 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सभा स्थल के शुद्धीकरण मामले में सोमवार को कांग्रेसियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। यह भी पढ़ें- शुद्धीकरण प्रकरण पर कांग्रेसियों ने घेरे थाने और चौकियांकांगरेस की तहरीर ममता रानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में रामलीला मैदान में अनुसूचित जाति से आने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे कांगेस पार्टी के एक जनसभा में शामिल हुए थे। आरोप है कि जनसभा के दो दिन बाद दस अगस्त को कुछ लोगों ने संविधान का जानबूझकर अनादर करते हुए सभा स्थल पर गंगाजल छिड़क कर निन्दनीय शुद्धीकरण करने का आपराधिक कृत्य किया है। यह भी पढ़ें- रामली...