हल्द्वानी, फरवरी 16 -- लालकुआं, संवाददाता। सवर्ण शक्ति संगठन के संयोजक प्रकाश हर्बोला ने बताया यूजीसी में सवर्णों के साथ अन्याय के खिलाफ उनका संगठन 21 फरवरी को हल्द्वानी रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन करेगा। इसे लेकर देवभूमि व्यापार मंडल लालकुआं के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि नए यूजीसी कानून सवर्णों को गठित बोर्ड में शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं देता है। वहीं उनके विरुद्ध अन्य वर्गों द्वारा की गई शिकायत पर 24 घंटे में कार्रवाई कर गिरफ्तारी करने का प्रावधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...