रुद्रपुर, मार्च 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम में गुरुवार शाम एक युवक को सरेआम चाकू घोंपने वाले एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया है। कुष्ठ आश्रम राजपुर निवासी बच्ची देवी ने तहरीर देकर कहा कि उसके पुत्र हिमांशु को गुरुवार शाम काठगोदाम में सरेआम दो लोगों ने मिलकर चाकू घोंप दिया। बताया कि वारदात के दौरान हिमांशु अपनी एक महिला दोस्त को लेने के लिए काठगोदाम गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में विकास सिंह निवासी नवाबी रोड और एक नाबालिक ने मिलकर तीन बार चाकू मार दिया। गंभीर हालत में हिमांशु को निधि अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ काठगोदाम विमल मि...