हल्द्वानी में मानदेय के लिए सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुध पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़कों पर उतरकर एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 24 हजार रुपये महीने वेतन देने की सरकार से मांग की है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताएं हल्द्वानी के बुद्ध पार्क पहुंची। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जोर-शोर से नारेबाजी करते हुए उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि दिन रात समर्पित होकर काम करने वाली कार्यकर्ताओं का प्रदेशभर में शोषण हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू समेत कई यूकेडी नेताओं ने समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली ने शहर में लगा जाम इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.