हल्द्वानी, फरवरी 26 -- - मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं कमला देवी - जंगल में एक किमी भीतर बरामद हुआ शव दुखद : हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कठघरिया क्षेत्र से सटे पनियाली गांव में बुधवार सुबह बाघ के हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला जंगल में घास लेने गई थी, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने पीछे से हमला कर उन्हें जंगल की ओर घसीट लिया। वन विभाग और ग्रामीणों को दो किमी जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। 13 दिन के भीतर फतेहपुर वन रेंज में बाघ के हमले में दूसरी मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने महिला का शव घर के पास रखकर प्रदर्शन किया। रात आठ बजे तक शव को नहीं उठने दिया गया। जानकारी के अनुसार पनियाली निवासी कमला देवी पत्नी इंदर सिंह फत्र्याल सुबह करीब आठ बजे मवेशियों के लिए घास काटने घर के क...