हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शहर में दिन के समय तेज हवाएं चलीं और कुछ देर के लिए हल्की बौछारें भी गिरीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 59 प्रतिशत रही, जो दोपहर तक घटकर 33 प्रतिशत पर आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...