हल्द्वानी में बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे होम स्टे
हल्द्वानी, मई 17 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे होम स्टे का निरीक्षण किया। काठगोदाम क्षेत्र में दो होम स्टे बगैर रजिस्ट्रेशन संचालित होते मिले। एसडीएम ने रजिस्ट्रेशन होने तक दोनों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि बगैर मानकों के क्षेत्र में होम स्टे के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर एसडीएम ने काठगोदाम स्थित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे व बिष्ट होमस्टे का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था, अतिथियों के पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की जांच की गई। होमस्टे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आनंदम व बिष्ट होमस्टे बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.