हल्द्वानी, जुलाई 12 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी के तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार रात एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी ने चार दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में बुरी तरह घायल 3 लड़कों की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई, जबकि एक ने देर रात आईसीयू में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को शनिवार रात करीब 10 बजे फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, 25 वर्षीय शिवम पुत्र बाबूराम गोरापड़ाव, 20 वर्षीय अंशु आर्य पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव सड़क पर घायल पड़े हुए मिले। उनके पास ही एक स्कूटी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि लालकुआं से आई बेकाबू स्...