हल्द्वानी में फावड़े के हत्थे से वारकर पत्नी की हत्या, पति पर मुकदमा
हल्द्वानी, अगस्त 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार में गुरुवार दोपहर आपसी कलह के बाद गुस्साए एक पति ने पत्नी के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक देवला तल्ला पजाया गौलापार, काठगोदाम निवासी 56 वर्षीय महेंद्र सिंह रावत पेशे से किसान है। पुलिस के मुताबिक महेंद्र का अक्सर अपनी 45 वर्षीय पत्नी नीलम रावत के साथ विवाद होता था। गुरुवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में नीलम ने घर में रखी तलवार उठाई और पति को मारने पहुंची तो इससे पहले महेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.