हल्द्वानी में प्रस्तावित सरस मेले से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया 30 तक पूरी करें : सीडीओ
नैनीताल, अक्टूबर 6 -- भीमताल, संवाददाता। एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय 'सरस मेला 2026-27' की तैयारियों को लेकर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।सीडीओ ने बताया कि मेले में देशभर से स्वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे और लगभग 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने 30 अक्तूबर से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, पेयजल, निर्बाध विद्युत, स्वच्छता व कचरा प्रबंधन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर सौंपी जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.