हल्द्वानी, मई 19 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग अरविंद पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को शहर में प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र (पीयूसी) को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। करीब 100 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 32 वाहनों का मौके पर ही परीक्षण कराकर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जारी कराया गया। बिना पीयूसी संचालित छह वाहनों को सीज कर दिया गया। विभिन्न अनियमितताओं में 53 वाहनों के चालान भी किए गए।अभियान का संचालन परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पाण्डेय और अनुभा आर्य, परिवहन सहायक निरीक्षक चंदन ढेला एवं उनकी टीम ने किया। आरटीओ प्रवर्तन पांडे ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित प्रदूषण जांच अवश्य कराएं। यह भी पढ़ें- क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 206 वाहनों के चालान विभाग ने स्...