हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। शहर में नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने गुरुवार को सख्त अभियान चलाया। विशेष चेकिंग के दौरान 35 ई-रिक्शा और ऑटो सहित कुल 128 वाहनों के चालान किए गए, जबकि आठ वाहनों को सीज भी किया गया।आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे के निर्देश पर एआरटीओ जितेंद्र सिंगवान के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर सघन जांच की गई। करीब 210 वाहनों की जांच की गई। कई वाहनों के दस्तावेज एक्सपायर, फिटनेस फेल और अन्य अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने विशेष रूप से ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 35 ई-रिक्शा व ऑटो और 10 स्कूल बसों के चालान किए गए।दरअसल, चंबलपुल क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बिना नंबर प्लेट के ऑटो से सामान ढोने की खबर सामने आने के बाद विभाग ने क...