हल्द्वानी, जून 19 -- हल्द्वानी , संवाददाता। बदलते फैशन ट्रेंड और कम लागत में कारोबार शुरू करने की चाह ने युवाओं को थ्रिफ्ट बिजनेस की ओर आकर्षित किया है। कभी पुराने या इस्तेमाल किए गए सामान के रूप में देखे जाने वाले कपड़े अब नए स्टाइल और किफायती कीमतों के साथ बाजार में जगह बना रहे हैं। जिसका असर हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है। युवा कम पूंजी और कम जोखिम के साथ इस क्षेत्र में नए उद्यम खड़े कर रहे हैं। शहर में थ्रिफ्ट की चार से अधिक उद्यम संचालित हो रही हैं, कुमाऊं थ्रिफ्ट शॉप, 'सेकंड अलमीरा, अर्बन थ्रिफ्ट और थ्रिफ्ट वाली दुकान जैसे स्टोर युवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा हैं ,एजबकि कई युवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोश्ल मिडिया के जरिए भी कारोबार कर रहे हैं। जगदम्बा नगर स्तिथ 'थ्रिफ्ट वाली दुकान' के युवा उद्यमी हिमांशु ने बताया ये यहाँ ऐसा ...