हल्द्वानी, जुलाई 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भूमि सीमांकन और पैमाइश जैसे सामान्य राजस्व कार्यों में महीनों नहीं, बल्कि एक-एक साल तक समय लगने की शिकायतों को डीएम ललित मोहन रयाल ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने गुरुवार को तहसील और एसडीएम कार्यालय के औचक निरीक्षण किया और धारा-41 के तहत लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने धारा-41 के तहत भूमि सीमांकन और पैमाइश से जुड़े एक वर्ष से लंबित मामलों के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामान्य प्रकृति के मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतें मिली हैं कि कई आवेदनों में रिपोर्ट तैयार करने में एक वर्ष तक का समय लगाया गया, जबकि नियमों के अनुसार इनका...