हल्द्वानी में छाए रहे बादल, पांच डिग्री गिरा पारा
हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में दिनभर बादल छाए रहने से शुक्रवार को तपती गर्मी से राहत मिली। तापमान में बीते 24 घंटे में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार को जहां हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 31.2 डिग्री रह गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। ऐसे में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने बताया कि शनिवार को भी बादल रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.