हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी। गांव से खरीदारी करने हल्द्वानी आए एक व्यक्ति से अज्ञात ने पैसे लूट लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रमेश भट्ट निवासी हरीशताल, खनस्यूं ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 दिसंबर को वह खरीदारी के लिए हल्द्वानी आए थे। दोपहर लगभग 1:30 बजे के आस-पास वह पटेल चौक से डीके पार्क की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और जबरदस्ती करते हुए धमकाकर उसकी जेब से 8800 रुपये की धनराशि लूट ली। शोर करने पर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पास की एक दुकान के सीसीटीवी में यह घटनाक्रम कैद हुआ है। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...